आपका स्वागत "एक्टिवे लाइफ" परिवार में..........

आपका एक्टिवे लाइफ में स्वागत है

* आपका एक्टिवे लाइफ में स्वागत है * "वन्दे मातरम्" आपके सुझाव और संदेश मुझे प्रोत्साहित करते है! आप अपना सुझाव या टिप्पणि दे!* मित्रो...गौ माता की करूँ पुकार सुनिए और कम से कम 20 लोगो तक यह करूँ पुकार पहुँचाईए* गौ ह्त्या के चंद कारण और हमारे जीवन में भूमिका....

शनिवार, जनवरी 20

हमारे घर अयोध्या से आए हुए अक्षत का हम क्या करें?

 इसका सही उत्तर है कि हमारी निमंत्रण की पुरातन परंपरा का पालन करना ही ज्यादा उचित होगा। हम विवाह की निमंत्रण पत्रिका के साथ जो पीले चावल (अक्षत) देते हैं उन्हे अग्नि के फेरे लेते समय दूल्हा-दुल्हन पर शुभकामना/ आशिर्वाद/ अभिनंदन के रूप में डालने चाहिए। किन्तु आजकल यह प्रथा किसी को पता ना होने के कारण कोई ऐसा करता नही हैं। विवाह मंडप में अक्षत रखना उसकी एक व्यवस्था मात्र है।

इस परंपरानुसार इन अक्षत का मुख्य उद्देश्य आपको अयोध्या आने का निमंत्रण देना ही है। अब 22 जनवरी को सभी आमंत्रित लोग अयोध्या आनेवाले नही है । इसलिए भविष्य में जब कभी जाना हो तब इन अक्षतों को साथ लेकर जाना और प्रभु श्री रामजी की मूर्ति पर चढ़ाना। तब तक इन्हें संभालकर रखना। इसके लिए आपके घर के मंदिर से योग्य और कोई स्थान नही है। वहा रखतें समय " हम सभी जल्दी ही सपरिवार मोक्षभुमि अयोध्या में प्रभू श्रीरामजी के दर्शन के लिए निश्चित ही आएंगे " ऐसा संकल्प करके रखें।

जो ऐसा नहीं कर सकते वह क्या कर सकते हैं? प्रथम - यह अक्षत अभिमंत्रित होने से अपने पुजा घर में स्थायी रूप से रख कर प्रभू श्री राम की अयोध्या से आई हुई निशानी/प्रतीक के रूप नित्य पूजन कर सकते हैं।

जिन्हें ऐसा भी नही जमता है वह क्या कर सकते हैं ? - उन्होंने २२जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के समय घर के अथवा नज़दीक के किसी भी मंदिर में किसी भी भगवान की मूर्ति पर चढ़ाना जिससे वह फिर से अपने मूल ईश्वरीय रूप में विलीन हो जाएंगे।

। जय श्री राम ।

बुधवार, दिसंबर 27

आगरा के स्कूलों मे गुरुवार को रहेगी छुट्टी

आगरा के स्कूली बच्चों के लिए यह सूचना

आगरा में घने कोहरे की चादर को देखते हुए जिलाधिकारी आगरा भानु चंद्र गोस्वामी ने आदेश जारी कर कहा गया कि जनपद में वर्तमान में पड़ रही ठंड, शीतलहर, घने कोहरे के चलते आगरा के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सरकारी और प्राइवेट स्कूल कल यानी 28 दिसंबर के लिए अवकाश घोषित किया जाता है।



रविवार, नवंबर 26

फेंको मत, फेंकें नहीं हमें दे "आश्रय पालना" आगरा मे

आगरा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भारत का इगहोतरवा और उत्तरप्रदेश का तीसरा आश्रय पालना स्थल "अनचाहे नवजात शिशुओं के जीवन रक्षार्थ" महेशाश्रम, मां भगवती विकास संस्थान, उदयपुर द्वारा अपने "जीवन संरक्षण अभियान" के तहत आदरणीय श्री राहुल जी अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, पैसिफिक ग्रुप के आर्थिक सहयोग से स्थापित किया गया। जिसका उद्घाटन 21 अप्रैल 2023 को किया गया जिसका लोकार्पण माननीय कैबिनेट मंत्री, उच्‍च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, उत्तरप्रदेश श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आदरणीय श्री श्याम जी भाई साहब, प्रांत सह मंत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बौद्धिक प्राप्त हुआ।

आदरणीय आनंद जी भाई साहब, विभाग प्रचारक एवम् आदरणीय राम जी भाई साहब, भाग प्रचारक का समस्त स्वयंसेवकों के साथ, एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री भाई श्री आशीष जी का समस्त साथियों के साथ, प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज, आगरा आदरणीय डाक्टर प्रशांत जी गुप्ता भाई साहब का अपने समस्त साथियों के साथ 'विशेष रूप से डॉक्टर कमल जी भारद्वाज' का पारिवारिक रूप से आत्मिक स्नेह एवम् साथ प्राप्त हुआ। 

आगरा आश्रय पालना स्थल में स्थापना के अगली ही रात्रि एक नवजात कन्या का "गुप्त सुरक्षित परित्याग" किया गया। 

ध्यान से देखिए अपनी बेटी को, "आश्रय पालना" में कितनी सुकून से सो रही हैं। जैसे की उसे यह अच्छे से अहसास हैं की अब वह पूर्ण रूप से सुरक्षित हाथों में हैं और अब उसे स्नेह के साथ जीने का भी और बढ़ने का भी पूर्ण अवसर प्राप्त होगा।

महेशाश्रम, मां भगवती विकास संस्थान द्वारा संचालित जीवन संरक्षण अभियान की यह मुहिम उत्तरप्रदेश में भी सफलता की ओर अग्रसर हैं। विश्वास हैं सामूहिक प्रयासों से हम जल्दी ही सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश में हर उस मासूम तक पहुंचने में सफल होंगे जिन्हें हमारी जरूरत हैं, जिनकी हमे जरूरत हैं, जिनसे हम हैं।

फेंकें नहीं हमें दे फेंकें नहीं हमें दे .... महेशाश्रम जीवन संरक्षण अभियान





Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

लिखिए अपनी भाषा में

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला साहित्य शारदा मंच (उतराखंड से )