आपका स्वागत "एक्टिवे लाइफ" परिवार में..........

आपका एक्टिवे लाइफ में स्वागत है

* आपका एक्टिवे लाइफ में स्वागत है * "वन्दे मातरम्" आपके सुझाव और संदेश मुझे प्रोत्साहित करते है! आप अपना सुझाव या टिप्पणि दे!* मित्रो...गौ माता की करूँ पुकार सुनिए और कम से कम 20 लोगो तक यह करूँ पुकार पहुँचाईए* गौ ह्त्या के चंद कारण और हमारे जीवन में भूमिका....
सूचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सूचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, नवंबर 19

SIR फॉर्म भरते समय अपना मोबाइल नंबर दे रहे हैं? देने में कोई दिक्कत नहीं है।

 विशेष चेतावनी 

क्या आप सभी SIR फॉर्म भरते समय अपना मोबाइल नंबर दे रहे हैं? देने में कोई दिक्कत नहीं है। कुछ सावधानियां रखना बहुत जरूरी है क्योंकि आजकल सरकार कोई भी स्कीम या कोई भी योजना चालू करती है साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) इसका फायदा उठाने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं वह लोगों को हर तरीके से बेवकूफ बनाने की कोशिश करते हैं आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए

लेकिन अगर आपको कहीं से फ़ोन आए? और कहे कि आपके SIR के लिए आपके मोबाइल पर जो OTP आया है, वो नंबर हमें दे दीजिए, और आप कहें कि मैं ऑफिस जाकर बात करूँगा, वरना अपने BLO को दे दूँगा।

अगर इसके बाद भी वे आपको OTP मांगने की धमकी दें, तो पुलिस की मदद ज़रूर लें और स्थानीय थाने में इसकी सूचना दें, लेकिन किसी को भी OTP न दें।

जनहित में प्रकाशित टीम सुगना फाऊंडेशन

बुधवार, अक्टूबर 29

अब फोन उठाने से पहले ही आपको यह पता चल जाएगा कि कॉल किसका

 अब आपके मोबाइल पर कॉल आएगी तो सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि सामने वाले कॉलर का असली नाम भी दिखेगा. दूरसंचार विभाग यानि DoT ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे अगले एक हफ्ते के भीतर कम से कम एक सर्किल में कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन सेवा शुरू करें. अब इस सुविधा के लागू होने के बाद फोन उठाने से पहले ही आपको यह पता चल जाएगा कि कॉल किसके नाम से आ रही है। 

भारत सरकार और टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

​यह सुविधा दो तरह से काम करती है या जल्द ही उपलब्ध होगी।

​1. सरकारी पहल: CNAP (Calling Name Presentation)

​दूरसंचार विभाग (DoT) और ट्राई (TRAI) CNAP (कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन) नामक एक नई सुविधा को लागू कर रहे हैं।

​यह क्या है: इस सुविधा के लागू होने पर, जब भी आपको कोई कॉल आएगा, तो स्क्रीन पर कॉल करने वाले का असली नाम दिखाई देगा, भले ही वह नंबर आपके फ़ोन में सेव न हो।

​नाम कहाँ से आएगा: यह नाम वह होगा जो कॉलर ने सिम लेते समय अपने KYC (Customer Application Form - CAF) में दिया था।

​फायदा: इससे फर्जी और स्पैम कॉल पर रोक लगाने में मदद मिलेगी, क्योंकि आपको कॉल उठाने से पहले ही पता चल जाएगा कि सामने वाला व्यक्ति कौन है।

2. थर्ड-पार्टी ऐप्स (जैसे Truecaller)

​आप Truecaller जैसे ऐप्स के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं:

​कॉलर आईडी: Truecaller जैसे ऐप्स अपने डेटाबेस का उपयोग करके अनजान नंबरों की पहचान करके कॉल आने पर उनका नाम स्क्रीन पर दिखाते हैं।

​स्थिति: दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को इसे एक सर्किल में पायलट प्रोजेक्ट (परीक्षण) के तौर पर शुरू करने का निर्देश दिया है। जल्द ही यह पूरे देश में लागू होने की उम्मीद है।

शनिवार, सितंबर 6

आगरा में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम कैंसिल, प्रशासन ने परमिशन रद्द की।

 आगरा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम ऐन मौके पर प्रशासन द्वारा स्थगित कर दिया गया। इसके पीछे प्रमुख वजह कार्यक्रम स्थल पर अनुमत संख्या से चार गुना अधिक भीड़ का पहुंचना रहा—जहां 5 हजार लोगों के बैठने की जगह थी, वहां करीब 20 हजार श्रद्धालु एकत्र हो गए। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अनुमति रद्द कर कार्यक्रम को रोक दिया।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आगरा यात्रा 6 सितंबर 2025 को निर्धारित थी, लेकिन भारी भीड़ के कारण उनका कार्यक्रम अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया। वे शनिवार सुबह 11:30 बजे आगरा के खंदारी, पदम प्राइड अपार्टमेंट पहुंचे जहां आयोजनकर्ता पुष्कल गुप्ता के घर रुके। उन्हें दोपहर 1 बजे फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम गार्डन में भक्तों के बीच आना था और लगभग 2 घंटे आशीर्वचन कार्यक्रम चलाने का कार्यक्रम था, लेकिन दोपहर 12 बजे ही प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से अनुमति रद्द कर दी।

कार्यक्रम स्थल और कारण

मूल रूप से यह कार्यक्रम तारघर मैदान में होना था, लेकिन बारिश के चलते इसे राजदेवम गार्डन, फतेहाबाद रोड स्थानांतरित किया गया था।पुलिस-प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए 5 हजार लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की गई।

प्रशासन की अपील

सिर्फ पासधारक व्यक्तियों को ही अनुमति देने की बात कही गई थी।पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग करने और आयोजन स्थल पर न पहुंचने का अनुरोध किया।

भक्तों की प्रतिक्रिया

अचानक कार्यक्रम स्थगित होने से हजारों की भीड़ निराश हो गई।व्यवस्थापक व आयोजकों ने भविष्य में दोबारा आयोजन का आश्वासन दिया।

भक्तों के लिए संदेश

धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो सन्देश में कहा कि जल्द ही आगरा में फिर से दरबार लगाएँगे, आश्वासन दिया कि सभी भक्तों के हित को प्राथमिकता दी गई है।

रविवार, जुलाई 6

एक पेड़ मां के नाम उत्तर प्रदेश सीएम का आवाहन

  एक पेड़ मां के नाम

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के विजन के अनुरूप 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' ने 9 जुलाई को एक ही दिन में 3️⃣7️⃣  करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

26 राजकीय विभागों एवं 25 करोड़ नागरिकों की सहभागिता से नीम, अर्जुन, बेल, आंवला, अशोक, बबूल, इमली, पीपल, बरगद जैसे औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया जाएगा।

स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सृजित करने हेतु ‘वृक्षारोपण महाभियान-2025’ में प्रतिभाग कर अधिक से अधिक पौधरोपण करें।

गुरुवार, अक्टूबर 10

बुधवार, दिसंबर 27

आगरा के स्कूलों मे गुरुवार को रहेगी छुट्टी

आगरा के स्कूली बच्चों के लिए यह सूचना

आगरा में घने कोहरे की चादर को देखते हुए जिलाधिकारी आगरा भानु चंद्र गोस्वामी ने आदेश जारी कर कहा गया कि जनपद में वर्तमान में पड़ रही ठंड, शीतलहर, घने कोहरे के चलते आगरा के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सरकारी और प्राइवेट स्कूल कल यानी 28 दिसंबर के लिए अवकाश घोषित किया जाता है।



सोमवार, सितंबर 19

"अतिथि देवो भव' की परम्परा पर रंगारंग यमुना आरती एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों का हुआ सम्मान,

  काइरो (इजिप्ट) के कलाकारों ने इजिप्शियन संस्कृति से बांधा समा"

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में डॉ भीमराव आंबेडकर विवि (पं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान) आगरा के सहयोग से नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा आयोजित 7वें अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का आगाज़ मिस्त्र के कलाकारों ने मोहम्मद अशरफ के निर्देशन में इजिप्शियन लोक नृत्य करके किया।

सर्वप्रथम प्राचीन श्री कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि के निर्देशन में कलाकारों के संग यमुना आरती की गई इसी श्रंखला में महोत्सव के मुख्य संरक्षक डॉ विजय किशोर बंसल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर दीर्घायु एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

इस अवसर पर स्वर्गीय श्री सतानंद शर्मा की स्मृति में 'यमुना साधक सम्मान' से सम्मानित किया गया अनीता दुबे को।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों में सम्मिलित हुए महेश शर्मा, हेमंत भोजवानी, शबाना खंडेलवाल, वैभव गर्ग, फिल्म अभिनेता विजय श्रीवास्तव,शर्मिष्ठा मुखर्जी, अरविंद गुप्ता,सचिन सारस्वत निधि बेदी।

आयोजन समिति से महोत्सव मार्गदर्शक डॉ आनंद टाइटलर,समिति निर्देशक नितेश शर्मा, लालाराम तैनगुरिया,मंच प्रबंधक रोहित कत्याल, स्वागत अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा,पंकज गुप्ता,मोहित कत्याल, भावना जादौन,डॉ वीना कौशिक,मीरा शर्मा,इंदिरा सारस्वत,सुशील सारस्वत, सुषमा सारस्वत,अमित, दीपक,नकुल सारस्वत आदि।

महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि इस बार भारत के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव आयोजित किया जा रहा है,

कल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी महोत्सव ब्रांड एंबेसडर मलेशिया से नृत्याचार्य थमोथिरन ।

"18, 19 एवं 20 सितंबर को विवि. परिसर स्थित गोल्डन जुबली हॉल में प्रतिदिन अंतर्राष्ट्रीय संस्कृतियों का एक ही मंच पर होगा समागम"

प्रथम सत्र अपराह्न 3 बजे से : सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं प्रतियोगिताएं

द्वितीय सत्र 6 बजे से : सम्मान समारोह एवं रंगारंग कार्यक्रम

सादर,

अलका सिंह

महोत्सव संयोजक

9045757414


विशेष निवेदन : मीडिया की जिम्मेदारी में सहयोग करेंगे रोहित कत्याल (9897665006) एवं मदन मोहन शर्मा (9412560743)

रविवार, जून 5

UP में महिलाओं की नाइट शिफ्ट खत्म


UP में महिलाओं की नाइट शिफ्ट खत्म सरकार का आदेश शाम 7:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक महिलाओं से ड्यूटी नहीं करा सकते हैं यह नियम सरकारी और प्राइवेट सेक्टर 29 पर नियम लागू
जो संस्थाएं इस नियम का नहीं मानेगी उनको श्रम कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.

 

सोमवार, जुलाई 12

उत्तर प्रदेश में अब रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात 10 बजे से प्रात: 06 बजे तक रहेगा

 अनुशासन अपनाएं, कोरोना को हराएं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें

उत्तर प्रदेश में अब रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात 10 बजे से प्रात: 06 बजे तक रहेगा.

धीरे-धीरे देश भर में लॉकडाउन खत्म होता जा रहा है इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि करो ना खत्म हो गया है हमें अभी भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते रहना है और भारत सरकार द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष में निशुल्क वैक्सीनेशन प्रोग्राम चल रहा है आप सभी वैक्सीनेशन जरूर लगाएं और लोगों को इसके लिए प्रेरित करें यह पूरी तरह से सुरक्षित है सुगना फाउंडेशन द्वारा जनहित में जारी

नि:शुल्क वैक्सीन लगवाने के लिए www.cowin.gov.in पर पंजीकरण करें।

शुक्रवार, मई 28

भूलकर भी पोस्‍ट ना करें कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र

हेलो दोस्तों जैसा कि आपने मेरी पोस्ट के टाइटल से ही समझ लिया होगा कि जरूर चेतावनी या फिर कोई महत्वपूर्ण जानकारी दे रहा हूं। टीकाकरण के प्रमाण पत्र को भूलकर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें यह चेतावनी जारी की है गृह मंत्रालय द्वारा 
चेतावनी क्या है आइए पढ़ते हैं हमारी इस पोस्ट में ....

कोरोना से बचने के लिए एकमात्र इलाज टीकाकरण ही है जिसके लिए केंद्र सरकार देशभर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम चला रही हैं ओर लोग वैक्‍सीन लेने के बाद सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट भी कर रहे हैं। हालांकि यह अच्छा जरिया भी है लोगों को जागरूक करने का लेकिन कुछ लोगों टीकाकरण की फोटो के अलावा अपने सर्टिफिकेट को भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्‍ट कर रहे हैं, जोकि हमारे लिए नुकसानदेह हो सकता है या यूं कहूं सही नहीं है।
क्योंकि इसमें आपकी सारी जानकारी उपलब्ध होती है क्योंकि यह सारी जानकारी आप के आधार कार्ड, पैन कार्ड से जुड़ी हुई है यानी जिस से भी आपने रजिस्ट्रेशन किया वह संपूर्ण जानकारी इस सर्टिफिकेट में है। जिसका मिस यूज करके आपको आर्थिक क्षति हो सकती है क्योंकि आजकल साइबर अपराध दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और हम उनको एक मौका दे रहे हैं यह सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसलिए भूल कर भी आप ऐसा ना करें औरों को भी इस जानकारी से अवगत करवाएं।
इसके लिए भारत सरकार ने भी अपनी ओर से एक सूचना और चेतावनी जारी की है क्या है वह सूचना और चेतावनी मैं उनके साइबर दोस्त ट्विटर हैंडल की स्क्रीनशॉट आपके साथ शेयर कर रहा हूं इसका हिंदी अनुवाद नीचे लिख रहा हूं।

 गृह मंत्रालय कोविड -19 टीकाकरण प्रमाणपत्र में आपका नाम और अन्य व्यक्तिगत विवरण शामिल हैं। अपने टीकाकरण प्रमाण पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने से बचें क्योंकि हो सकता है कि साइबर धोखेबाजों द्वारा इसका दुरुपयोग आपको धोखा देने के लिए किया गया हो।

  "जागरूक रहें और साइबर सुरक्षित रहें"

 टीम सुगना फाउंडेशन की ओर से जनहित में जारी जानकारी को आगे से आगे शेयर भी करें।

आने वाली पोस्ट है वैक्सीनेशन को लेकर मैंने खुद ने वैक्सीन लगवाई है और क्या फील किया। मैं अपनी अगली पोस्ट में जाहिर करूंगा।

याद रखें सफाई भी, दवाई भी, कड़ाई भी

Apka Sawai Singh Rajpurohit media prabhari sugana Foundation

सोमवार, मई 24

अब बिना अपॉइंटमेंट के भी 18 से 44 साल वालों को लगेगा कोरोना का टीका

कोरोना वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदला नियम 

 कोरोना वैक्सीन की डोज के लिए 18 से 44 साल की आयु के लोगों को अब पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदेश दिया है कि इस आयु वर्ग के लोग सीधे वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवा सकेंगे। हालांकि टीकाकरण से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक होगा । 

रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इस https://selfregistration.cowin.gov.in वेबसाइट पर जाकर आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।  

स्वास्थ्य मंत्रालय के ऐसा करने के पीछे का कारण

इस सुविधा के बाद अब आप सीधे ही टिका लगवा सकेंगे ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि कई राज्यों में वैक्सीन के लिए स्लॉट बुकिंग किए जाने के बाद भी लोग ना पहुंचने की स्थिति में टिका खराब होने की खबरें आ रही थी। इन रिपोर्टों के आधार पर ही भारतीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह फैसला लिया इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर भी ऑनलाइन बुकिंग के बारे में जानकारी के अभाव के चलते भी लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था सरकार के इस कदम के बाद वैक्सीनेशन का कार्य और तेजी से हो पाएगा।


 यह सुविधा केवल सरकारी वैक्सीन सेंटर्स पर ही मिलेगी

इसके लिए सरकार ने 18 से 44 साल की आयु के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन और अपार्टमेंट सुविधा देने का फैसला लिया है हालांकि यह सुविधा सिर्फ सरकारी कोविड-19 वैक्सीन सेंटरों पर ही होगी प्राइवेट संस्थाओं में फिलहाल यह सुविधा नहीं दी वैकेंसी सेंटरों पर नहीं मिलेगी प्राइवेट संस्थाओं में टीकाकरण के लिए अब भी पहले से ही ऑनलाइन अपार्टमेंट बुकिंग करानी होगी इसके अलावा मंत्रालय ने यह भी कहां है कि यह सब संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर निर्भर करेगी कि यह फैसला उन को लागू करना है या नहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को आदेश दिया है कि वे जिला प्रशासन से ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा को लागू करने का काम करें। अब देखना है कि राज्य सरकार है इस फैसले को लागू करती है या नहीं।

आशा करता हूं आप सभी के लिए जानकारी उपयोगी होगी 
आपका सवाई सिंह राजपुरोहित




सोमवार, मई 10

आगरा मे ब्लैकमार्केटिंग स्क्वाड का गठन किया

 "ब्लैकमार्केटिंग स्क्वाड"

जिलाधिकारी आगरा के प्रयास एव स्वयं की मेहनत (दिन रात भाग दौड़) से आगरा को काफी लाभ हो रहा है। जिस तरह महामारी विकराल रूप में आयी है, उसके विरुद्ध कम समय में DM श्रीमान प्रभु एन सिंह आगरा की मेहनत के कारण काफी सफलता प्राप्त हुई है। आपने वर्तमान समय में जिस प्रकार कालाबाजारी चल रही है उस को ध्यान में रखकर एक स्क्वाड का गठन किया है आप नीचे दिए गए नंबर पर कॉल करके इस प्रकार की शहर भर में कहीं पर भी कालाबाजारी हो रही है उसकी जानकारी आप दे सकते हैं आपके द्वारा दी गई संपूर्ण जानकारी गुप्त रखी जाएगी और उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी जैसेे इस समय वैक्सीन पंजीकरण, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडेसिवर इंजेक्शन, फेबिफ्लू, टाॅसिलीजुमाव व डेक्सामेथासोन दवाइयों के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्तियों की सूचना आप आगरा पुलिस को दीजिए। 

"ठगी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी"। 

देर आये दुरुस्त आये..... एक अच्छा कदम.....

बस एक ही ख्वाहिश कि जितनी शिद्दत से ये पहल शुरू की है उतनी ही शिद्दत से अमल भी हो. सवाई सिंह राजपुरोहित मिडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन 

मंगलवार, अप्रैल 13

साइबर अपराधों से बचाव हेतु विशेष एवं आवश्यक जानकारियां।

आगरा मे साइबर क्राइम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है इसी साइबरक्राइम को ध्यान में रखते हुए आगरा पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता संदेश भेजा है 

कृपया सावधान रहें यदि आपके पास वैक्सीन पंजीकरण, ऑक्सीजन या अन्य दवाओं के उपलब्ध कराने या सरकारी योजनाओं के नाम पर पंजीकरण ओटीपी यानी पिन मांगता है तो किसी से शेयर ना करें   जो कि आपके बैंक से संबंधित हो सकता है शातिर झांसे में लेने की कोशिश कर सकता है ऐसा करने पर आपको आर्थिक क्षति हो सकती है आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए सावधान रहें!! सतर्क रहें! सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन

CyberCellAgra 

  

शुक्रवार, अप्रैल 3

कोरोना के अंधकार को प्रकाश से मिटाने के लिए PM की अपील

 एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी जी का एक संदेश लेकर आया हूं पीएम नरेंद्र मोदी ने आप सभी से अपील की है और मुझे पूरी उम्मीद है आप सभी उनकी इस अपील को जरूर पूरा करेंगे तो करना क्या है जान लेते हैं।


प्रधानमंत्री की अपील.
कोरोना के अंधकार को प्रकाश से मिटाने के लिए इस 5 अप्रैल  रविवार को, रात 9 बजे आप सबके 9 मिनट चाहता हूँ. 
घर की सभी लाइट बंद कर के - सिर्फ़ नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च ,फ़्लैशलाइट जलाएँ. 
आप सभी के ऐसा करने से पूरे वातावरण में एक पॉजिटिव एनर्जी का प्रभाव होगा और असीम शांति का आभास होगा साथ ही कोरोोना वायरस खत्म होगा।
  आप सभी इस दौरान घरों से बाहर ना निकले।
 और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखें उस लक्ष्मण रेखा को ना करें।
हम सब ऐसा करके कोरोना वायरस की चैन को तोड़ने में सफल होंगे।
Aapka Sawai Singh Rajpurohit 
media prabhari sugana Foundation


मंगलवार, मार्च 31

कोरोना पर कल अप्रैल फूल मैसेज भेजने पर होगी कानूनी कार्रवाई

कोरोना वायरस पर कल अप्रैल फूल मैसेज भेजने पर होगी 6 महीने की जेल
 जी हां हर साल अप्रैल माह के फर्स्ट अप्रैल को अप्रैल फूल बनाया जाता है लोग एक दूसरे को बेवकूफ बनाने के लिए तरह-तरह की झूठी अफवाह फैला देते हैं और इस बीच प्रशासन ने पहले एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके माध्यम से अगर किसी ने भी कोरोना वायरस को लेकर कोई झूठी अफवाह फैलाई तो उन पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई इसीलिए सतर्क रहें सावधान रहें 
और घरों में रहें सुरक्षित रहे यही अपीलकर्ता है आपसे सुगना फाउंडेशन

शुक्रवार, मार्च 27

डीडी नेशनल पर पुनः प्रसारित होगा रामायण

बहुत ही खुशी की खबर आप सभी के लिए 
जनता की विशेष मांग पर कल शनिवार से डीडी नेशनल पर पुनः प्रसारित होगा रामायण पूरे भारत में कोरोना  वायरस को लेकर लोग घरों में कैद है और लोगों को अपने मनोरंजन के साधन की तलाश है इसी बीच लोगों की विशेष डिमांड पर रामायण का प्रसारण करने का विचार भारत सरकार ने किया है ताकि व्यक्ति घरों में बैठकर मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धक और सबसे लोकप्रिय टीवी प्रोग्राम रामायण देख पाए।

रामानंद सागर वाली रामायण का प्रसारण कल 28 मार्च से DD1 पर दिन में दो एपिसोड सुबह 9 बजे व शाम 9 बजे सभी धर्म प्रेमी अपने परिवार सहित धर्म लाभ जरूर ले।


इसकी घोषणा सूचना प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करके की ।

जय श्री राम,
सुगना फाउण्डेशन परिवार की अपील 
मुझे आशा है आप स्वस्थ होंगे और परिवार में भी सब स्वस्थ होंगे। कृपया आप अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें और कुछ समय के लिए
सार्वजनिक रूप से मिलने से बचें ! क्योकि आप इस समाज की अमूल्य धरोहर है और मैं चाहता हु की मेरा हर स्नेहीजन, मित्र और उसका परिवार स्वस्थ रहे।

इसलियें केवल घर पर ही रहे...
अपका सवाई सिंह मीडिया प्रभारी सुगना फाउण्डेशन 

गुरुवार, मार्च 26

आगरा के लोकप्रिय सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल ने घोषणा की है

वैश्विक महामारी कोरोना ध्यान में रखते हुए आगरा के लोकप्रिय सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने की बड़ी घोषणा

  बड़ी खबर के अनुसार आगरा के लोकप्रिय सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने घोषणा की है कि जो आगरा के लोग हैं किन्ही कारणों से दिल्ली में ही फंसे हुए हैं लॉक डाउन होने के कारण वह आगरा नहीं आ पा रहे हैं और उनके रहने और खाने की व्यवस्था नहीं हो रही है तो वह पुलिस की मदद से मेरे आवास तक पहुंच जाते हैं तो वहां पर रह सकते हैं साथ में उन्होंने अपने निजी सचिव के नंबर भी दिए हैं। निजी सहायक का नाम पंकज है जिनके कांटेक्ट नंबर दिए गए लेटर पैड पर हैं उम्मीद करता हूं यह जानकारी आपके काम आएगी

🙏अपील
राष्ट्रप्रथम जान है तो जाहन है

वैश्विक महामारी कोरोना के बचाव के लिए हमारे प्रधानमंत्री श्री ने हम सबको अपील की है  14 अप्रैल तक अपने घरों में ही रहे ! खुद स्वस्थ रहें लोगों को स्वस्थ रहने दे, इस समय घर में रहकर ही देश की बहुत बड़ी सेवा कर सकते है. 
सुगना फाउण्डेशन परिवार
Aapka 
Sawai Singh Rajpurohit media prabhari Sugana Foundation & aarogyasri Samiti

आगरा में लॉक डाउन में जिला प्रशासन ने उठाया एवं कदम

 मैं एक बार फिर से आप सभी के बीच एक्टिव लाइफ पर हाजिर हुआ हूं एक विशेष जानकारी के साथ आपका दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन & आरोग्य श्री समिति 
आगरा में लॉक डाउन में लोगों को घर पर ही सब्जी, फल और दवा मिलेगी, देखे क्या की गई है व्यवस्था, थोडा इंतजार, नहीं होगी परेशानी, लेकिन कोरोना की रोकथाम हो सकेगी।

आगरा में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाना है इसके लिए लोगों को घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन ने नगर निगम और निजी ​चिकित्सकों की मदद से प्लान तैयार किया है।
 इस प्लान के तहत सुबह और शाम को घर पर दूध पहुंचाया जाएगा, सुबह नौ बजे से सब्जी पहुंचाई जाएगी।

आनलाइन परामर्श और घर पर पहुंचेगी दवाएं
वहीं कोई बीमारी है तो आनलाइन परामर्श ले सकेंगे, इसके लिए आईएमए की मदद से 10 चिकित्सकों के नंबर जारी किए हैं, दवा की आपूर्ति दवा कारोबारियों की एसोसिएशन की मदद से घर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह से जांच की सुविधा भी घर तक पहुंचाई जाएगी।
हर क्षेत्र में इलाज के लिए मोबाइल सर्विस
हर क्षेत्र में इलाज के लिए मोबाइल यूनिट भी स्थापित कराई जा रही हैं, इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

असहायों को दिया जाएगा खाना
असहाय लोगों को एक से दो दिन में प्रशासन द्वारा दिन में एक बार खाना तैयार कर दिलवाया जाएगा।
पडोसी की कर सकेंगे मदद
लोगों को अपने घर पर रहना है लेकिन वे अपने पडोसी की मदद कर सकेंगे, इसकी अनुमति मिलेगी।
कालाबजारी करने वालों पर कोई कार्रवाई
कोई जमाखोरी करता है, अधिक रेट में सामान देता है तो कार्रवाई की जाएगी।
 इसके लिए कंट्रोल रूम 0562 22605550 और 9454419029 पर फोन कर सकते हैं।
  साथ ही जिला प्रशासन ने कुछ डॉक्टरों की एक लिस्ट जारी की है जो इस प्रकार है.

उप्र राज्य हेल्पलाइन 18001805145
 आगरा कंट्रोल रूम 0562- 2600508/2600512
 रेपिड रेस्पांस टीम सैंपल कलेक्शन:-
 डॉ. सतीश वर्मा जिला अस्पताल-98370 91177 आइसोलेशन वार्ड:- डॉ. एसएम तोमर, 
एसीएमओ- 94121 60505 
एरिया सर्विलांस:- डॉ. एमएम अग्रवाल- 93007 40640 कांटेक्ट सर्विलांस:- डॉ. रचना गुप्ता, एसीएमओ- 94100 06470
 ट्रेनिंग एडवाइजरी:- डॉ. एसके कालरा- 94125 09160 स्क्रीनिंग:- डॉ. राजीव उपाध्याय- 98971 47407
 मोपिंग:- आरके दीक्षित- 94110 85472 
रेलवे अस्पताल इमरजेंसी रूम सीयूजी:- 097605 36519 पीएनटी:- 0562-2420030
 रेलवे:- 036-22525 
नोडल अफसर आगरा डॉ. राजीव कुमार चुघ:
 97605 36503

 यह जानकारी सुगना फाउण्डेशन सदस्य डॉ शिवालिका शर्मा ने हमें भेजी हैं।
Dr.Shivalika sharma 
(Editor-indian dental association 
(IDA, AGRA BRANCH) No  8076919658

मैं अपने परिवार और देशहित में घर पर हूं ।

कोरोना महामारी के खतरे से देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आधी रात से पूरे देश में 21 दिन यानी कि 14 अप्रैल तक लॉक डाउन की घोषणा की है।

कोरोना वायरस के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के के लिए सुगना फाउंडेशन मेघलासिया सामाजिक संगठन ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है लोग घरों से बाहर ना निकले इसके लिए अपने फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की एक पहल की है। इसके साथ ही मैंने आगरा जिला प्रशासन से अपील की है कि उनको मेरी आवश्यकता हो वॉलिंटियर तो मैं हमेशा तैयार हूं उसके लिए मैंने आगरा जिला अधिकारी महोदय प्रभु एन सिंह को ट्विटर पर ट्वीट किया । 
हमारा सदैव यही प्रयास रहा है समाज हित के लिए जब कभी मौका मिला है तो हम दिल खोलकर साथ देते है देशवासियों के लिए।


खुद बचें और दूसरों को भी बजाइए
 सुगना फाउंडेशन संयोजक डॉ मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित ने लोगों से अपील की है कि वह घर पर ही रहे और बाहर ना निकले केवल जानकारी और समझदारी और सामाजिक दूरी ही करो ना वायरस से बचा सकती है घर में रहकर हम खुद और दूसरों को भी इस संक्रमण से बचाने में सहयोग कर सकते हैं। 

 एक विशेष सूचना
आगरा में सब्जी सहित सभी जरूर दीजिए जाएं घर के दरवाजे पर मिलेगी बाहर ना निकले लॉक डाउन 21 दिन के लिए और बढ़ाने के बाद प्रशासन हुआ सख्त
 किसी भी कालाबाजारी की शिकायत आप निम्न नंबरों पर कर सकते हैं 0562- 22605550 
मोबाइल नंबर 94544 19029
इसी के साथ अगर आपको फल सब्जी घर मंगाने के लिए
 आप निम्न नंबरों पर कॉल कर सकते हैं 
90585 12391 , 9997995812, 9068311511


सिर्फ एक व्यक्ति से 6 दिन में 21 लोग पॉजिटिव हो गए देखें  किस प्रकार फैलता है यह वायरस
 इसी के साथ आप सभी से एक बार फिर से अपील की आप सभी घर में रहें सुरक्षित रहें 
आपका दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन & आरोग्यश्री समिति

बुधवार, मार्च 25

कोरोना वायरस की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट है।

भारत के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने 24 मार्च को अपने संबोधन में सबसे महत्वपूर्ण बात रखी कि आप 21 दिन के लिए घर से बाहर ना निकले यानी कि 14 अप्रैल तक साथ ही एक और अपील की कोई भी अफवाह ना फैलाएं इसी पर यह मेरी विशेष पोस्ट सही जानकारी के साथ आपका सवाई सिंह राजपुरोहित

यह कोरोना वायरस की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट है। जो हर 4 घंटे में अपडेट की जाती हैं ।
भारत में कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में भारत सरकार की आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लिंक  को देखे ,  

उम्मीद करता हूं आप सभी के लिए यह जानकारी उपयोगी सिद्ध होगी और आप अफवाह फैलने से रोकने में सहायता करेंगे आप इस जानकारी को कॉपी पेस्ट या स्क्रीनशॉट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं ताकि सही जानकारी सभी लोगों तक पहुंचे यही उद्देश्य है हमारा और आपका और सरकार का


अफवाहों पर अधिक भरोसा नहीं और अफवाहे ना फैलाये ......  सुगना फाउण्डेशन परिवार और राजपुरोहित समाज इंडिया 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

लिखिए अपनी भाषा में

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला साहित्य शारदा मंच (उतराखंड से )