1. पैसा सब कुछ है लेकिन महत्वपूर्ण नहीं है।
मुकेश अंबानी के पिता, दिग्गज कारोबारी धीरूभाई अंबानी हमेशा कहा करते थे कि “जिंदगी में पैसा सब कुछ है लेकिन महत्वपूर्ण नहीं है”, मुकेश अंबानी अपने पिता के इस सिद्धांत को पूरी तरह मानते। उनका 8 कहना है कि जिंदगी में पैसे को गंभीरता से लेने की जरुरत है ना कि हमेशा उसके पीछे भागने की।
2. सपने देखें और उसे साकार करने के लिए मजबूत योजना बनायें।
मुकेश अंबानी का हमेशा से यह मानना है, पैसे के पीछे भागना गलत है, लेकिन कुछ अच्छा करने के लिए सपने देखना बिल्कुल गलत नहीं है। और सपनों को पूरा करने के लिए उचित योजना होनी चाहिए।
3. बस अपने काम में अच्छा करें, हीरो बनने की कोशिश कभी मत करें।
मुकेश अंबानी भारत में सबसे बड़े व्यापार के कर्ता-धर्ता हैं, लेकिन शायद ही वह कभी मीडिया में दिखते हैं। उनका मानना है कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर अच्छा करते रहने की आवश्यकता है। आपका काम ख़ुद-बख़ुद आपको एक दिन हीरो बना देगा।
4. हमेशा अपने दिल की सुनें।
अंबानी अपने नए घर के निर्माण या फिर आईपीएल टीम खरीदने को लेकर विवादों से घिरे रहें। हालांकि, उनका मानना है कि जिंदगी में दिल की सुनते हुए फैसला करना चाहिए, चाहे क्यूं ना वो विवादित हो। हर व्यक्ति को दृढ़ता के साथ दिल में उठ रहे विचारों पर अमल करनी चाहिए।
5. अपने आस-पास के सभी लोगों पर विश्वास करें लेकिन उनपर निर्भर नहीं रहें।
अंबानी ने अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में कई कठिनाइयों का सामना किया है। उनका मानना है कि महत्वपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए व्यक्ति को हमेशा तैयार रहना चाहिए। अपने आसपास के लोगों पर बिल्कुल भरोसा करना चाहिए लेकिन उनपर पूरी तरह निर्भर रहना जिंदगी में बिषम परिस्थति पैदा कर सकती है।
6. जिंदगी में जोखिम लेना, सीखने का सबसे अच्छा तरीका है।
उनका मानना है कि जिंदगी में उठाए गए हर कदम हमेशा सही नहीं होते, लेकिन जो लोग इसे अच्छे और मजबूत इरादे के साथ लेते हैं, वो हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखते। सफ़लता प्राप्त करने के लिए जिंदगी में रिश्क तो लेने ही होंगें।
7. बिना थके-रुके पूरी उर्जा के साथ काम करना चाहिए।
अंबानी की मानें तो हर व्यक्ति को अपने काम में दिल लगाते हुए पूरी निष्ठा और उर्जा के साथ अडिग रहने की आवश्यकता है। काम करने के रवैये को हमेशा जीवित रखनी चाहिए।
8. अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करें।
अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करने से एक सकारात्मक माहौल पैदा होती है। हर एक व्यक्ति को हमेशा अपने आसपास के लोगों की भलाई के लिए तत्पर रहना चाहिए।
9. अपने चारों ओर हो रही घटनाओं से शतर्क रहें।
मुकेश अंबानी का कहना है कि आप जिस भी क्षेत्र से ताल्लुकात रखते हों, वहां हो रही नियमित उतार-चढ़ाव से सीख लेनी चाहिए तथा उसके अनुरूप कोई कदम उठाना चाहिए तभी आप जिंदगी में शीर्ष पायदान पर पहुंचे में कामयाब होंगें।
10. भविष्य के लिए हमेशा कुछ नया सोचें।
और अंत में, उनका मानना है कि सफलता एक स्थायीगंतव्य नहीं है। जिंदगी में निरंतर सफल रहने के लिए हमें वर्तमान की चिंता के साथ-साथ भविष्य की भी चिंता करने की जरुरत है, तभी सफ़लता हमेशा कदम चूमेंगी।
आपका स्वागत "एक्टिवे लाइफ" परिवार में..........
Main Home
आपका एक्टिवे लाइफ में स्वागत है
शनिवार, दिसंबर 10
जिंदगी में पैसे कमाने को लेकर सीरियस हैं, तो मुकेश अंबानी के ये 10 टिप्स आपके लिए
शुक्रवार, नवंबर 18
मेडिकल यूनिवर्सिटी मे तपस्या राजपुरोहित प्रथम स्थान
Very good news
1 मेडिकल यूनिवर्सिटी मे सुश्री तपस्या राजपुरोहित समदड़ी प्रथम स्थान
2 सुश्री रश्मि राजपुरोहित राष्ट्रीय साॅफ्टबाॅल प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी
सुश्री् तपस्या राजपुरोहित ओर रश्मि राजपुरोहित को बहुत बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य शुभकामनाएँ.... #सुगना फाउंडेशन मेघलासियां परिवार
न्युज by श्री चन्द्रपाल सिहं राजपुरोहित पाली
बुधवार, नवंबर 9
इंडियन करेंसी की मजाक ना बनाये अफवाहों से आप बिलकुल दूर रहे.. सुगना फाउंडेशन
नोट तुरंत बदलवाने के चक्कर में हबड़ा तबड़ी ना मचाएं! सबको पता है की आप बैग लेकर बैंक की तरफ ही जा रहे हैं. छीना झपटी की वारदात हो सकती है!
50 दिन है आपके पास. अपने अकाउंट में पैसा जमा करवा दें. फिर नए नोट चलेंगे ही. ऐसे ही सब बंद नहीं हो जाता.
कृपया इस फैसले पर
इंडियन करेंसी की मजाक ना बनाये
देख रहे कल 8 बजे से की लोगो को बहुत से लोग नोटों पे मजाक हो लिख रहे है
जिस की 10 दिन पहले पूरी रात पूजा की थी।
आज उसी नोटों के साथ बदस्लु कि कर रहे है।
और उस पे भदे कमेंट msg बनाये जा रहे है
मेरी हाथ जोड़ विनती है की कृपया ऐसा ना करे .... एस पी सिहं (आगरा) उपाध्यक्ष
#सुगना_फाउंडेशन_मेघलासियां द्वारा जनहित मे शेयर करे ।।।
कृपया लोगो से अपील करे,15 दिन तक कॅश का ट्रांजेक्शन कम करे, और घबराये बिलकुल न आपका पैसा सुरक्षित है 50 दिन के बाद भी 31 मार्च तक RBI को घोषणा पत्र भरके आप पैसा बदल सकते है।
हमारे किसान भाइयो के पास कॅश पैसा होता है वो सारा पैसा वापिस मिलेगा,अपने बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए इस मुहीम में साथ दे।
अफवाहों से आप बिलकुल दूर रहे...
हेल्पलाइन RBI - 011 23093230
आप सभी की मेहनत और ईमानदारी का पैसा सुरक्षित रहेगा,दो नंबर वालो का क्या होगा पता नही .... सवाई सिहं सदस्य सुगना फाउंडेशन मेघलासियां
🙏🏼






