“जीतने वाले कोई अलग काम नहीं करते,
वे हर काम अलग ढंग से करते हैं”
आज कि मैं अपनी बात शुरू करने से सबसे पहले RAS 2018 के सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ सुगना फाउंडेशन परिवार की तरफ से
बेहद सामान्य पृष्ठभूमि से एवं ग्रामीण अंचल से निकलकर इस पद तक पहुँचना वाक़ई तारीफ़ के क़ाबिल है और सभी के लिए प्रेरणास्पद है, हम सबको इन से प्रेरणा लेने की जरूरत है कुछ ऐसे उदाहरण मैं आज अपनी इस पोस्ट के माध्यम से आप लोगों को अवगत कराना चाहता हूं जो कि प्रिंट मीडिया के माध्यम से हम तक पहुंचे हैं. सफलता की अलग-अलग कहानियां जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त की है।
तमाम उदाहरण RAS 2018 के परिणामों में अलवर के कुलदीप , जोधपुर की आशा, देवेंद्र चौहान, अनिता कँवर सहित अनगिनत ऐसे नाम भी हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी घबराया नहीं है और सफलता को प्राप्त किया है
ऐसी खबरें अनगिनत प्रतियोगी युवाओं का होसला बनेगी, सफलता उन्हीं को मिलती है जो सपने ज़िंदा रख पाते हैं, धैर्य, निष्ठा और समर्पण भाव से तैयारी करते हैं, ऐसे तमाम सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ,
जो इस बार RAS मे सफलता प्राप्त नहीं कर पाए या जो तैयारी में हैं सकारात्मक बने रहें और लक्ष्य के प्रति पूर्ण निष्ठा और मनोयोग से समर्पित रहें तो कुछ भी असंभव नहीं हैं । आप एक ना एक दिन सफलता को जरूर प्राप्त करेंगे सिर्फ अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान केंद्रित करते चलें मैं आशा करता हूं इन तमाम उदाहरण के बाद हमारे जीवन में थोड़ा बहुत तो परिवर्तन जरूर आएगा एक बार पुनः आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं मैं आपका दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित मीडिया प्रभारी सुगना फाउंडेशन
एसएम सीरीज 3