आपका स्वागत "एक्टिवे लाइफ" परिवार में..........

आपका एक्टिवे लाइफ में स्वागत है

* आपका एक्टिवे लाइफ में स्वागत है * "वन्दे मातरम्" आपके सुझाव और संदेश मुझे प्रोत्साहित करते है! आप अपना सुझाव या टिप्पणि दे!* मित्रो...गौ माता की करूँ पुकार सुनिए और कम से कम 20 लोगो तक यह करूँ पुकार पहुँचाईए* गौ ह्त्या के चंद कारण और हमारे जीवन में भूमिका....

शुक्रवार, नवंबर 24

मतदान के लिए निर्वाचक पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य दस्तावेज मान्य

क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है फिर भी आप वोट दे सकते हैं आईए जानते हैं वह कौन से डॉक्यूमेंट है जिनके आधार पर भी हम वोट का प्रयोग कर सकते हैं।

राज्य विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए आगामी 25 नवम्बर को होने वाले मतदान में निर्वाचक फोटो पहचान पत्र की उपलब्धता के अभाव में भी मतदाता वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर वोट डाल सकेंगे।।

1. आधार कार्ड।

2. मनरेगा जॉब कार्ड।

3. ड्राइविंग लाइसेंस।

4. पैन कार्ड ।

5. भारतीय पासपोर्ट ।

6. फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज।

7. बैंक और डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक।

 8. श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड।

9. एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।

10. केंद्र और राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र

11. सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के राजकीय पहचान पत्र।

12. समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसेबीलिटी आईडी कार्ड।

शुक्रवार, जून 23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुगना फाउंडेशन और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर आगरा में लगाए गए कई स्थानों पर योग शिविर

हेलो दोस्तों एक बार फिर से आप सभी के बीच अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर सुगना फाउंडेशन इंडिया कहीं प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ मिलकर आगरा में कई स्थानों पर योगा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से डॉक्टर मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित योगाचार्य आरबीएस मैनेजमेंट टेक्निकल केंपस आगरा, श्रीमती रेखा कवर, सुगना भवन सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी, आगरा, डॉक्टर मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित योगाचार्य डॉ टंडन नर्सिंग कॉलेज फतेहपुर सीकरी आगरा, श्रीमती आर्निका महेश्वरी योगाचार्य गांव सुनारी आगरा, आगरा श्रीमती नीमा सिंह योगाचार्य राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटोली, बिचपुरी आगरा, श्रीमती रुचि वाधवा राजकीय हाई स्कूल प्रांगण गांव लालघड़ी, दयालबाग आगरा, दीपक सिंह योगाचार्य गुरु तेग बहादुर शाखा राष्ट्रीय सेवक संघ आगरा, दक्ष प्रताप सिंह योगा स्पोर्ट्स खिलाड़ी रूई की मंडी शाहगंज आगरा, श्रीमती रेखा भटेले लालपत कुंज पार्क खंदारी आगरा, योगाचार्य / योग परीक्षक शौर्य प्रताप (सवाई) सिंह राजपुरोहित, गाँव नगला तल्फ़ी, दयालबाग आगरा आदि स्थानों पर सम्मानित सदस्यो द्वारा योग कराया गया। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर मेरे द्वारा योग कार्यशाला 

माननीय राज्यपाल महोदया के निर्देशो के क्रम में गोद लिए गाँव नगला तल्फ़ी, दयालबाग आगरा में 9वे विश्व योग दिवस के अवसर पर सुगना फाउंडेशन एवं डॉ बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में योगाचार्य / योग परीक्षक शौर्य प्रताप (सवाई) सिंह राजपुरोहित द्वारा योगाभ्यास कराया गया । 
इस योग कार्यशाला में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
इस मौके पर डॉ बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ श्री ओम प्रकाश (परीक्षा नियंत्रक डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय) कार्यक्रम समन्वयक डॉ राजीव वर्मा (समाज कार्य विभाग, समाज विज्ञान संस्थान ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा योग परीक्षक को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। 

योग परीक्षक सवाई सिंह ने ग्रामीणों की स्वास्थ के लिए योगा के महत्व के विषय में समझाया व योगा को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की सलाह दी। 
योग कार्यक्रम में डॉ B R अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के छात्र सूरज इन्दौलिया, पूजा ,समीक्षा, रमा, सत्यम, आयुषी, सुमित, रिया, अरुन आदि उपस्थित रहे।

 विशेष सहयोग मिला










जिनको सहभागिता प्रमाण पत्र अगर नहीं मिला है तो वह कृपया हमारे व्हाट्सएप नंबर 9286464911 पर संपर्क करें या डॉक्टर मदन प्रताप सिंह राजपुरोहित से संपर्क कर 9219666141 ताकि आपको बता दिया जाए कि यह सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे होगा। 


शुक्रवार, मई 12

दीपांशु ने मां के प्रति जो प्रेम दिखाया है वह आज के समय बहुत कम लोगों में ही देखने को मिलता है

 मां के प्रति प्रेम को दर्शाती यह खबर 

खबर झारखंड की राजधानी रांची से हैं यहां एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने वह करके दिखाया है जो आप और हम सोच भी नहीं सकते जहां एक और निजी अस्पतालों में लूट की आए दिन खबरें आती है वही रांची से डॉक्टर विकास की बहुत ही शानदार पहल देखने को मिलती है क्या है पूरी खबर जानते हैं। 

बिहार के गया जिले से रहने वाले दीपांशु नाबालिग लड़के ने मां के प्रति अपने प्रेम को जाहिर कर सभी का दिल जीत लिया है खबरों के मुताबिक इस नाबालिग लड़के के पिता नहीं हैं और जब बच्चे की मां बीमार हुईं तो पैसे की तंगी से परेशान लड़के ने अपनी ही किडनी बेचने का फैसला कर लिया. इसके लिए वह रांची के रिम्स अस्पताल के पास के एक निजी अस्पताल में किडनी बेचने पहुंच गया. जहां नाबालिग लड़के की मुलाकात इस दौरान एक शख्स से हुई जिसने रिम्स के डॉ. विकास से करा दी. डॉ. विकास ने नाबालिग से कहा कि वह अपनी मां को रिम्स लेकर आए, यहां उनका निशुल्क इलाज किया जाएगा.

आज कल एक और तो डॉक्टर और अस्पताल ऐसे भी हैं जो मरीज को क्या उसके घरवालों को भी लूट लेते है। ज्यादातर अब तो सरकारी अस्पताल में भी विवशता ठीक है और मरीज उसका लाभ भी ले रहे हैं लेकिन ये प्राइवेट अस्पताल बहुत लूटते हैं अगर कोई मरीज मर भी जाता है तो ये प्राइवेट अस्पताल उनके घरवालों से पैसे हड़पते हैं बिना पैसे के तो लाश भी नहीं दी जाती है बहुत लूटते हैं। उस बीच में अगर ऐसी खबर आती है तो वाकई में दिल को बहुत खुशी मिलती है हॉस्पिटल के डॉक्टर विकास जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं आप ऐसे ही समाज उत्थान में अपना योगदान देते रहें और दीपांशु ने मां के प्रति जो प्रेम दिखाया है वह आज के समय बहुत कम लोगों में ही देखने को मिलता है।  

ट्विटर पर डॉक्टर विकास जी द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट को आप देख सकते हैं। इस स्क्रीनशॉट पर क्लिक करें और आपकी डॉक्टर साहब की बॉल पर पहुंचकर इस वीडियो को देख सकते हैं



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

लिखिए अपनी भाषा में

सवाई सिंह को ब्लॉग श्री का खिताब मिला साहित्य शारदा मंच (उतराखंड से )